जय गौ माता। श्री राधा कृष्ण गौ शाला में दिनांक 18/3/26 को रात्रि 8 बजे गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए चल रहे 'गौ सम्मान आवाह्न अभियान' के अंतर्गत गौ भक्तों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत वर्ष की प्रत्येक तहसील पर गौ माता के सानिध्य में हजारों की संख्या में सनातनी गौभक्तों को एकत्रित करना है।

संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंदी हेतु प्रार्थना पत्र

भारत वर्ष की प्रत्येक तहसील पर गौ माता के सानिध्य में सभी सनातनी गौभक्त हजारों की संख्या में तहसील या एसडीएम कार्यालय पहुंचकर संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या बंद करने के लिए एवं गौ माता जी को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री एवं राजपाल जी के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसी संदर्भ में बैठक गौ शाला परिसर में रोहित सिंघल जी द्वारा 5 मिनट के संकीर्तन के साथ प्रारंभ हुई, और इस विषय पर पूर्ण जानकारी दी गई। आने वाली 27 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर समस्त सनातनी गौ भक्तों द्वारा सुबह 9.30 बजे सिटी सेंटर रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर संकीर्तन करते हुए मुख्य बाजार से जिला मुख्यालय पर गौ माता की साक्षी में तहसीलदार साहब या एसडीएम साहब के माध्यम से प्रधानमंत्री जी और राजपाल जी के नाम प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेंगे, तत्पश्यात कार्यक्रम का समापन होगा।

मोहल्लों में जिम्मेदारी और हस्ताक्षर अभियान

प्रत्येक गौ भक्तों को अपने-अपने मोहल्ले और कॉलोनियों की जिम्मेदारी देकर सभी को बेनर और पत्रिका दी गई, और एक हस्ताक्षर हेतु फार्म भी दिया गया है। इसमें सभी मिलकर गौ माता को यह सम्मान दिलाने के लिए अपना समर्थन देकर उस फार्म पर अपने मोबाइल या आधार नंबर के साथ हस्ताक्षर प्रस्तुत करेंगे। गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत किसी भी प्रकार के कोई नारे बाजी नहीं होगी, ना कोई मंच, ना कोई माइक रहेगा, ना कोई नारेबाजी और सबसे बड़ी बात यह हे कि इस आयोजन के लिए किसी भी प्रकार का कोई डोनेशन भी नहीं लिया जाएगा।

शांतिपूर्ण संकीर्तन और शोभा यात्रा की रूपरेखा

यह कार्यक्रम गौ माता और नंदी महाराज के सानिध्य में सभी हिन्दू सनातनीयो के साथ होगा। "शोभा यात्रा में केवल भगवान के हरि कीर्तन के साथ यह आयोजन पूर्ण शांति के साथ संपन्न होगा।" आज इस बैठक में पूर्व यूआईटी अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, गौ शाला अध्यक्ष अशोक गोयल, डॉ भरल लाल मथुरिया, सत्यदेव सिंघल, श्याम जी सिंघल, जितेंद्र सिन्धी, आशीष चौधरी, सीताराम मित्तल, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रीराम शर्मा, महेंद्र गोयल, दीपिका चौहान, संतोष मथुरिया, जगभूषण शर्मा, मुकेश शर्मा अध्यापक, अवध बिहारी, विक्रम शेखावत, किशन बोहरा, कमलेश रूपलक्ष्मी फर्नीचर, रामगोपाल सिंघल, प्रदीप जाट, मिश्री जी गोटे वाले, मानसिंह खंगार, गोविंद कुमावत, मुकेश जी जाट, भगवान दास जी माली एडवोकेट, सुरेश जी जैन कुशलता, पवन प्रजापत, दिनेश सोनी, रामपाल बालोत, नरेंद्र महेश्वरी रोहित बैरवा, रवि प्रजापत, राजेश जांगिड़, प्रेमशंकर विजय, रमेश जी डूंगरी वाले आदि अनेकों गौ भक्त शामिल हुए।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story