गंगापुर सिटी में श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ और ब्राह्मण महासंघ द्वारा महिलाओं के सौभाग्य एवं हर्षोल्लास के प्रतीक माता पार्वती एवं भगवान शिव को अर्पित 16 दिवसीय गणगौर त्यौहार के चलते "गणगौर महोत्सव" का आयोजन धूमधाम से 15 मार्च रविवार को भगवती पैलेस मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. अनुज शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संगीता बोहरा, नीतेश शर्मा योगमाया, कल्पना शुक्ला, रीना, आशा कविता, मोना, सीमा, ममता, अपर्णा जी, राजेश शर्मा, रीना शर्मा, सपना गौरी शंकर शुक्ला, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश आचार्य, अशोक शर्मा करौली, लक्ष्मी शर्मा, घनश्याम शर्मा और कौशल जी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

विविध प्रतियोगिताओं और शक्ति सम्मान का आयोजन

महिला शक्ति के लिए कार्यक्रम में मां शक्ति सम्मान, मटकी वॉक, सास बहू रैपिड फायर, गणगौर बनो प्रतियोगिता एवं ईशर-गणगौर बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महिलाएं सज-धज कर गणगौर रूप में एवं ईशर गणगौर संयुक्त रूप से युगल रूप में मंच पर आईं और शानदार कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिताओं में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिससे कार्यक्रम का उत्साह दोगुना हो गया। आयोजन के दौरान "मां शक्ति सम्मान" के तहत सरला चतुर्वेदी, संपत्ति शर्मा, लक्ष्मी देवी और कमलेश शर्मा का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

मटकी प्रतियोगिता में अपर्णा प्रथम, गोदावरी सेकंड और वंदना व आरती संयुक्त रूप से थर्ड स्थान पर रहीं। सास बहू रैपिड फायर प्रतियोगिता में सुनीता और आशा प्रथम सास बहू रहीं, जबकि मीना और आरती सेकंड सास बहू रहीं। गणगौर बनो प्रतियोगिता में अनुकृति फर्स्ट, प्रेरणा सेकंड तथा अनु, सुनैना व रश्मि संयुक्त रूप से थर्ड रहीं। ईशर गणगौर बनो प्रतियोगिता में मेनका-आरती की जोड़ी प्रथम रही। इस महोत्सव में मुख्य अतिथियों के रूप में एडवोकेट सुनीता वशिष्ट, एडवोकेट रचना बोहरा, एडवोकेट प्रियांशी शर्मा और डॉक्टर शैल शास्त्री जी उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story