आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को श्री गोपाल गौशाला, तहसील गंगापुर, जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्वी राजस्थान गो प्रचारक पूज्य सन्त श्री वैष्णव दास जी महाराज बृंदावन, श्री घनश्याम मीना पांचौली, तहसील गो प्रचारक भानू पारीक एवं विजय गोयल उपस्थित रहे।

गौवंश की उपेक्षा और वर्तमान चुनौतियां

वक्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि "देशी नस्ल की गौ माता, जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का मूल आधार है उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र विचरण कर रहा है, प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़कों, राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।" बैठक में इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया गया कि भारत के आधे से अधिक प्रांतों में गो वध की खुली छूट होने से नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है। वर्तमान में नाम मात्र की गोशालएँ हैं जिनमें भी व्यवस्थाएं समुचित नहीं हैं। अतः अब केंद्र सरकार द्वारा समुचित क़ानूनी संरक्षण दिए जाने की नितांत आवश्यकता है जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो।

2036 तक अस्तित्व पर संकट की चेतावनी

महापुरुषों और विशेषज्ञों के मत को साझा करते हुए बताया गया कि "यदि गो सेवा, गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2036 तक भारत गोवंश रहित होकर विकृत हो जाएगा जिसके फलस्वरूप हम सब का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।" इस विषय पर गंभीर चिंतन करते हुए गो माता के कष्ट की विकराल समस्या के समाधान हेतु संतों और गो सेवकों की एक विशेष बैठक 6 माह पूर्व वृन्दावन धाम में हुई थी। जिसमें पत्रक में वर्णित 2 वर्ष के काल खण्ड की वृहद योजना तैयार की गई है।

राष्ट्रव्यापी अहिंसक अभियान और आगामी रणनीति

संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या को प्रतिबंधित करने के लिए एवं गौ माता के सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए, गो माता के नेतृत्व में अभियान भारत भर के संतों और गो सेवकों द्वारा चलाया जा रहा है, जो पूर्णतया अहिंसक शांतिपूर्ण एवं अनुरोध के साथ रहेगा। यह अभियान किसी भी राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार के विरुद्ध नहीं है अपितु संविधान के दायरे में रहकर गोमाता के लिए वांछित सेवा सुरक्षा व सम्मान के लिए है। 27 अप्रैल 2026 को भारतवर्ष की प्रत्येक तहसील पर गोमाता के सानिध्य में सभी सनातनी, गो भक्त हज़ारों की संख्या में तहसीलदार कार्यालय पहुंचेंगे।

हस्ताक्षर अभियान और मांग पत्र

इस बड़े आयोजन के दौरान संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता जी को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये सभी हस्ताक्षर करके माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल जी के नाम प्रार्थना पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर गो सेवा समिति जिला गोविंद नारायण शर्मा, गोपीनाथ चर्चित, पूनम जगवानी, ओमप्रकाश, हरिओम अग्रवाल, कृपाशंकर उपाध्याय, सुरेश चन्द, शेलेन्द्र श्री वास्तव, कुसुम भदौरिया व अन्य सैकड़ो गौ भक्त उपस्थिति रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story