गंगापुर सिटी में पैदल जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, दो अज्ञात हमलावरों की तलाश
राहुल गोयल ने अस्पताल पहुंचकर घायल चीनू पटवा से मुलाकात की और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

गंगापुर सिटी के सीपी अस्पताल में धारदार हथियार से हमले में घायल युवक चीनू पटवा का उपचार जारी, जहां समाजसेवियों ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
गंगापुर सिटी में बुधवार रात पैदल अपने घर जा रहे स्थानीय निवासी चीनू पटवा पर बाइक सवार दो अज्ञात असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में चीनू पटवा के हाथ में गहरी चोट आई, जिसके बाद उन्हें तत्काल सी पी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना 6 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे की बताई गई है। चीनू पटवा पैदल अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में गहरी चोट आई। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सी पी अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच, नई दिल्ली एवं समाजसेवी राहुल गोयल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल चीनू पटवा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने परिवार को न्याय का पूर्ण भरोसा दिलाया।
राहुल गोयल ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बीचों-बीच इस प्रकार की वारदात होना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने गंगापुर सिटी पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका बाजार में जुलूस निकाला जाए, ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व ऐसी घटना करने की हिम्मत न कर सके।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और शहर में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। घटना के बाद हमले में घायल चीनू पटवा के उपचार और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मामला चर्चा में है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
