थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन का 1 मई को सामूहिक अवकाश का निर्णय
भीषण गर्मी के चलते पुरानी अनाज मंडी के व्यापारियों ने 1 मई को प्रतिष्ठान बंद रखने और 4 मई को शीतल जल प्याऊ शुरू करने का फैसला लिया है।

गंगापुर सिटी में भीषण गर्मी के बीच थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकार को संतुलित करने की पहल की है। 26 अप्रैल को आयोजित जनरल मीटिंग में सर्वसम्मति से 1 मई 2026 को पुरानी अनाज मंडी स्थित सभी थोक खाद्य प्रतिष्ठानों में सामूहिक अवकाश रखने का निर्णय लिया गया।
यह बैठक अध्यक्ष महेश गुप्ता सर्वेयर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें व्यापारियों की व्यापक भागीदारी रही। महामंत्री अमित खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मीटिंग में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए 4 मई 2026 को सुबह 10 बजे पुरानी अनाज मंडी में एक प्याऊ (शीतल जल) का उद्घाटन करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को शरबत पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा और आमजन को भी इसमें आमंत्रित किया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सत्यनारायण खंडेलवाल और प्रशांत सिंघल को संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में भगवान सहाय सिंघल, विष्णु कुमार सिंघल, श्याम सुंदर खंडेलवाल, पिंटू कुमार, ऋषि गुप्ता, मोहन गुप्ता, सत्यनारायण खंडेलवाल, प्रशांत सिंहल, कमलेश खंडेलवाल, दीपक खंडेलवाल, पिंटू मोहित, श्याम बेसन वाले, विष्णु गुप्ता, अजय सिंघल सहित अन्य व्यापारी सदस्यगण उपस्थित रहे।
एसोसिएशन का यह निर्णय न केवल व्यापारिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के सामाजिक दायित्व को भी दर्शाता है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
