गंगापुर सिटी: थोक खाद्य पदार्थ एसोसिएशन चुनाव में महेश गुप्ता सर्वेयर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण खंडेलवाल और महामंत्री पद पर अमित कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए।

गंगापुर सिटी में 29 मार्च 2026 को आयोजित चुनाव के बाद थोक पदार्थ खाद्य एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य स्वागत समारोह के दौरान।
गंगापुर सिटी। दिनांक 29/03/2026 को थोक पदार्थ खाद्य एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। स्थानीय व्यापारिक संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे व्यापारिक एकता का संदेश गया।
निर्विरोध निर्वाचित नवीन कार्यकारिणी का विवरण
चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर श्री महेश जी गुप्ता सर्वेयर एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री सत्यनारायण जी खंडेलवाल को चुना गया। इसी क्रम में महामंत्री पद की जिम्मेदारी अमित कुमार गुप्ता (तारु), कोषाध्यक्ष पद पर श्याम जी रावत एवं मंत्री पद हेतु प्रशांत जी सिघल (बिट्टू) को नियुक्त किया गया। संगठन के विस्तार हेतु संगठन मंत्री के रूप में अंशुल अग्रवाल (टोनी) एवं प्रचार मंत्री के पद पर पुष्पेंद्र अग्रवाल (ऋषि) को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष का संबोधन एवं उपलब्धियां
कार्यक्रम के दौरान निर्वतमान अध्यक्ष दीपक जी सिंघल ने अपने पिछले कार्यकाल एवं उपलब्धियां को संगठन के सभी सदस्यों को बताया एवं सभी सदस्यों ने उनके कार्यकाल को सराया। इसके पश्चात संगठन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष का संकल्प एवं आभार
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता सर्वेयर ने अपने संबोधन में कहा कि "सभी संगठन के सदस्य टीम भावना के साथ काम करके संगठन को आगे ले जाएंगे एवं संगठन के कार्य को गति प्रदान करेंगे।" उन्होंने इस जिम्मेदारी हेतु सभी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
चुनाव प्रक्रिया में इन सदस्यों की रही उपस्थिति
संगठन के निम्न सदस्य उपस्थित रहे --- भगवान सहाय सिंघल, अजय सिंघल, पिंटू गुप्ता, आर्यन गुप्ता, मोहन गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मुकेश चौड़ागांव, दीपेश उत्तम, राजकुमार गुप्ता, गोलू, महेश पंसारी, भगवान सांमरिया, प्रेम प्रकाश दीक्षित, श्याम अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
