गंगापुर सिटी में बेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिक के आगमन पर संघ कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजदूर संघ में कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन उनके कार्य और समर्पण के आधार पर किया जाता है।

अब्दुल खालिक ने कहा कि संगठन की सफलता के लिए प्रत्येक शाखा का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कर्मचारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है और इसी उद्देश्य से सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मजदूर संघ मंडल, जोनल और रेलवे बोर्ड स्तर तक रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का भी आह्वान किया।

संघ प्रवक्ता वी.एस. गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल कोषाध्यक्ष डी.के. शर्मा, केंद्रीय सदस्य पी.सी. मीणा, विपिन बिहारी शर्मा, शाखा सचिव बलराम गुर्जर, शेर सिंह मीणा, महेश मीणा, आर.के. मीणा, प्रेमराज मीणा, बी.एस. कठेरिया, अशोक मीणा, जुनेद, देवेंद्र, राजेश, इमरान, लोकेश्वर, दीवान सिंह, मुनेश माली, जीतराम, शमशाद, नेमी, अमित, विजय सिंह, कमलेश, एल.एन. कोली, संजय मीणा, असलम, राजेश निरंजन सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभिन्न स्तरों पर उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने पर जोर दिया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story