गंगापुर सिटी में बालिकाओं को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद की ओर से विशेष पहल की गई। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता की पाठशाला आयोजित कर छात्राओं को कचरा पृथक्करण, होम कम्पोस्टिंग और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।

सभापति कृष्ण कुमार गोयल के आदेशानुसार नगर परिषद गंगापुर सिटी की आईईसी टीम ने विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया। टीम ने चार बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली की जानकारी देते हुए गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को समझाया गया कि घर से ही कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटना चाहिए और नगर परिषद के कचरा संग्रहण वाहन में निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही डालना चाहिए। इस प्रक्रिया के जरिए कचरे के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में होम कम्पोस्टिंग की प्रक्रिया भी समझाई गई। आईईसी टीम ने बताया कि फल-सब्जियों के छिलकों सहित अन्य जैविक कचरे से खाद तैयार की जा सकती है। इस खाद का उपयोग पौधों और बगीचों में किया जा सकता है। इससे गीले कचरे की मात्रा कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कपड़े के थैले जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया। इसके साथ ही नियमित रूप से हाथ धोने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

नगर परिषद की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें विकसित करना और उन्हें अपने परिवार तथा समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता की पाठशाला के माध्यम से कचरे को स्रोत पर अलग करने, जैविक कचरे से खाद बनाने और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के महत्व पर जोर दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story