गंगापुर सिटी के वार्ड 31 स्थित नरसिंह कॉलोनी में रविवार, 23 अगस्त को वार्ड विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर आम सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम संयोजक महेश जोशी के सहयोग से हुई सभा में वार्ड के विकास के लिए आदर्श विकास कमेटी का गठन किया गया। साथ ही आगामी नगर परिषद चुनावों में अच्छे, सच्चे और ईमानदार प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।gangapur-city-ward-31-adarsh-vikas-committee-formed

आम सभा में सर्वसम्मति से गोपाल शर्मा को अध्यक्ष, राकेश मंगल को उपाध्यक्ष, महेश जोशी (फोटोग्राफर) को सचिव, सुनील शर्मा को उपसचिव तथा मुकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। कमेटी के गठन के बाद उपस्थित वार्डवासियों ने वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने और आपसी सहयोग से जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम संयोजक महेश जोशी ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनावों में वार्ड के विकास के लिए अच्छे, सच्चे और ईमानदार प्रत्याशी का चयन कर उसे विजयी बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो बिना किसी भेदभाव के वार्डवासियों की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करे।

जोशी ने कहा कि यदि गंगापुर सिटी के सभी वार्डों में इसी प्रकार आदर्श विकास कमेटियों का गठन कर सामूहिक रूप से वार्ड के विकास के लिए कार्य किया जाए तो शहर के विकास को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने सभी वार्डवासियों से अपने-अपने वार्ड में आदर्श विकास समिति गठित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड में समिति के गठन या उसके संचालन को लेकर यदि किसी को सलाह-मशविरा की आवश्यकता हो तो वे सहयोग के लिए सदैव तैयार हैं। आम सभा में मौजूद लोगों ने वार्ड के विकास के लिए गठित कमेटी को अपना सहयोग देने की बात कही। वार्ड 31 में गठित यह कमेटी अब वार्ड विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों का आधार बनेगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story