गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी की ओर से SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान और मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में लोकतंत्र एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थितजनों ने “मेरा वोट, मेरा अधिकार” और “लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक है” जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को अधिकाधिक मतदान के लिए जागरूक किया।

नगर परिषद गंगापुर सिटी की ओर से आमजन से अपील की गई कि आगामी चुनाव में सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण, दोनों संदेशों को एक साथ आमजन तक पहुंचाया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story