गंगापुर सिटी में दिगंबर जैन संत राष्ट्र गौरव एवं भावना योग के प्रणेता मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से स्थानीय वर्धमान हॉस्पिटल में मरीज, उनके परिजनों एवं आमजन के लिए भावना योग केंद्र का उद्घाटन किया जा रहा है। इस विशेष केंद्र का उद्घाटन 19 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे वर्धमान हॉस्पिटल के भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा।

विशेष कक्ष में टेलीविजन के माध्यम से होगा प्रसारण

वर्धमान हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मनोज जैन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि "भावना योग केंद्र के लिए एक विशेष कक्ष की व्यवस्था की गई है जिसमें मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा से चलाए जा रहे भावना योग के बारे में विशेष एपिसोड टेलीविजन के माध्यम से दिखाए जाएंगे जिसका लाभ सभी लोग ले सकते हैं।"

बीमारियों और मानसिक शांति के लिए कारगर प्रयोग

भावना योग के माध्यम से बीमारियों को दूर करने का एक प्रयोग बड़ी तेजी से चल रहा है जो काफी कारगर सिद्ध हुआ है। "मन की शांति के लिए भावना योग बहुत ही कारगर रहा है इसी तर्ज पर गंगापुर सिटी में भी भावना योग सेंटर स्थापित किया जा रहा है।"

प्रतिष्ठित अतिथियों द्वारा होगा विधिवत उद्घाटन

डॉ मनोज जैन ने बताया कि भावना योग केंद्र का विधिवत उद्घाटन हमारे अतिथि श्री सुरेंद्र जैन पांड्या राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, प्रकाश चंद्र जैन पाटनी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन, श्रीमती शकुंतला बिंदायका प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर जैन महासमिति महिला अंचल, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं निवर्तमान सभापति शिवरत्न अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। भावना योग के माध्यम से बीमारियों को दूर करने और मन की शांति प्राप्त करने का यह अनूठा केंद्र राजस्थान में पहली बार वर्धमान हॉस्पिटल में स्थापित हो रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story