गंगापुर सिटी: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन
विजय पैलेस में आयोजित 'सीधो सो ईसर नख़राली गणगौर' कार्यक्रम में रुचि खण्डेलवाल बेस्ट गणगौर चुनी गईं, राजस्थानी संस्कृति और आस्था का दिखा संगम।

गंगापुर सिटी। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन तहसील इकाई द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 25 मार्च को विजय पैलेस के प्रांगण में भव्य गणगौर महोत्सव 'सीधो सो ईसर नख़राली गणगौर' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और अटूट सभ्यता का जीवंत परिचायक बना, बल्कि ईश्वर के प्रति अगाध आस्था को भी प्रगाढ़ता से प्रदर्शित कर गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूजा मंगल एवं विशिष्ट अतिथि छगनी देवी बरडिया, निर्मला खारवाल, चंद्रकांत मोदी, प्रदेश महामंत्री शिप्रा गोयल तथा जिला अध्यक्ष रीना पालीवाल ने अपनी टीम के साथ गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा और मंच संचालन संयोजक मनीषा डास, विनीता खंडेलवाल, माधवी गुप्ता, रेखा जैन एवं अभिलेखा जैन द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया। महोत्सव के दौरान समस्त महिलाएँ मनमोहक पारंपरिक परिधानों में ईसर-गणगौर के स्वरूप में सज-धजकर सम्मिलित हुईं। प्रतियोगिताओं के कड़े मुकाबले में 'बेस्ट गणगौर 2026' का प्रतिष्ठित खिताब रुचि खण्डेलवाल ने अपने नाम किया। वहीं 'सीधो सो ईसर नख़राली गणगौर' स्पर्धा के सीनियर वर्ग में ममता खंडेलवाल और चित्रा खंडेलवाल ने विजय पताका फहराई, जबकि जूनियर वर्ग में मुस्कान और मोना अग्रवाल विजेता घोषित की गईं। मटकी वॉक प्रतियोगिता में ज्योति खंडेलवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस अवसर पर लक्की ड्रॉ, प्रश्नोत्तरी और विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन हुआ, जिसमें उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रत्येक महिला उपहार स्वरूप स्मृति चिह्न प्राप्त करने में सफल रही। तहसील पदाधिकारी रेखा अग्रवाल, अनीता दुसाद, रेखा जैन, संजना मित्तल, अंजू मालदनी, देवल अग्रवाल एवं असम अग्रवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का भावभीना स्वागत किया। संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में कुसुम अग्रवाल, पूजा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू पिता लिया, सीता गुप्ता, अलका मित्तल, रत्ती अग्रवाल, संतोष डास और मधु जैन सहित मंडल की सभी कर्मठ महिलाओं ने अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। सामूहिक ईसर-गणगौर आराधना के साथ संपन्न हुआ यह महोत्सव अपनी भव्यता और सामाजिक समरसता के लिए लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
