नगर परिषद गंगापुर सिटी की ओर से आयोजित फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 में वार्ड संख्या 11 से 20 के लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का एक ही स्थान पर निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं के तहत 5 पट्टे, 1 भवन निर्माण स्वीकृति, 4 नामांतरण, 1 प्रधानमंत्री स्वनिधि प्रकरण, 5 स्ट्रीट लाइट, 46 जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, 5 घर-घर कचरा संग्रहण, 3 पूरक पोषाहार, 1 पेंशन, 7 पालनहार, 15 जनआधार, 18 खाद्य सुरक्षा, 4 विद्युत विभाग, 3 पेयजल सहित सीवरेज संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

शिविर में आमजन को सफाई, स्ट्रीट लाइट, विभिन्न प्रकार के पट्टे, कृषि भूमि नियमन, लीज डीड, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनआधार, फायर एनओसी, पेंशन, पालनहार योजना, राशन कार्ड सहित चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण, विद्युत, वन तथा अन्य विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि फॉलोअप शहरी सेवा शिविर का अगला आयोजन 31 जुलाई को नगर परिषद सभागार में किया जाएगा। उन्होंने आमजन से शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

फॉलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का एक ही स्थान पर समाधान कर नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story