गंगापुर सिटी में वार्ड 31 से 40 तक शहरी सेवा शिविर, 146 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
गंगापुर सिटी के वार्ड 31 से 40 तक आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।

फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 में मंगलवार को गंगापुर सिटी के वार्ड संख्या 31 से 40 तक के आमजन की विभिन्न समस्याओं और प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। नगर परिषद गंगापुर सिटी की ओर से राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के दिशा-निर्देशों की पालना में 21 जुलाई से फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 31 से 40 तक का शिविर नगर परिषद सभागार में आयोजित हुआ।
नगर परिषद आयुक्त बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर में आमजन को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। इनमें सफाई, स्ट्रीट लाइट, विभिन्न प्रकार के पट्टे, कृषि भूमिधारण, लीज डीड, पुरानी आबादी/69-ए/स्कीम के पट्टे, उपविभाजन, भवन निर्माण स्वीकृति, नाम हस्तांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री स्वनिधि/प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास, जनाधार कार्ड, फायर एनओसी, पेंशन, पालनहार, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं शामिल रहीं।
शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं परिवादों का भी मौके पर निस्तारण किया गया। वार्ड 31 से 40 तक आयोजित शिविर में 6 पट्टे, 3 भवन निर्माण स्वीकृतियां, 3 नाम हस्तांतरण, 3 स्ट्रीट लाइट संबंधी प्रकरण, 45 जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, 6 घर-घर कचरा संग्रहण, 12 पूरक पोषाहार, 2 पेंशन, 6 पालनहार, 15 जनाधार, 30 खाद्य सुरक्षा, 5 विद्युत विभाग, 2 सीवरेज तथा 2 पेयजल संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
नगर परिषद की ओर से बताया गया कि आगामी फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 बुधवार, 12 अगस्त को वार्ड संख्या 41 से 50 तक नगर परिषद सभागार, गंगापुर सिटी में आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद ने वार्डवासियों एवं आमजन से शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
