गंगापुर सिटी शहरी सेवा शिविर में 98 से अधिक प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, आमजन को राहत
गंगापुर सिटी में फॉलोअप शहरी सेवा शिविर के दौरान 98 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण हुआ, नागरिकों को एक ही स्थान पर मिली सेवाएं।

राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में नगर परिषद गंगापुर सिटी की ओर से आयोजित फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 में बुधवार को नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिला। नगर परिषद सभागार में वार्ड संख्या 1 से 10 के नागरिकों के लिए आयोजित शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
शिविर में नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, विभिन्न प्रकार के पट्टे, कृषि भूमि नियमन, लीज डीड, पुरानी आबादी, 69-ए एवं स्कीम के पट्टे, उपविभाजन, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन सहित अन्य सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनाधार कार्ड, फायर एनओसी, पेंशन, पालनहार योजना, खाद्य सुरक्षा सहित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण, विद्युत एवं वन विभाग से संबंधित सेवाएं भी नागरिकों को उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान 2 पट्टे, 1 नामांतरण, 2 प्रधानमंत्री स्वनिधि, 4 स्ट्रीट लाइट, 46 जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, 6 घर-घर कचरा संग्रहण, 3 पूरक पोषण, 1 पेंशन, 4 पालनहार, 20 जनाधार, 4 विद्युत विभाग तथा 5 पेयजल सहित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि फॉलोअप शहरी सेवा शिविर का अगला आयोजन 23 जुलाई 2026 को नगर परिषद सभागार में किया जाएगा। उन्होंने वार्ड संख्या 1 से 10 के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
