राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद गंगापुर सिटी द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को नगर परिषद सभागार में वार्ड संख्या 1 से 60 तक के नागरिकों के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जहां बड़ी संख्या में प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

नगर परिषद आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने बताया कि शिविर में नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का समाधान किया गया। इनमें साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पट्टे, कृषि भूमि नियमन, लीज डीड, पुरानी आबादी एवं 69ए योजना के पट्टे, उपविभाजन, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनाधार कार्ड, फायर एनओसी, पेंशन, पालनहार योजना और खाद्य सुरक्षा से संबंधित कार्य शामिल रहे।

इसके साथ ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, आयोजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण, विद्युत एवं वन विभाग से जुड़े प्रकरणों का भी शिविर में मौके पर समाधान किया गया।

शिविर के दौरान 2 पट्टे जारी किए गए, 1 भवन निर्माण स्वीकृति, 2 नामांतरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 5, स्ट्रीट लाइट के 11, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 37, घर-घर कचरा संग्रहण के 3, पूरक पोषाहार के 38, पेंशन का 1, पालनहार योजना का 1, जनाधार के 26, विद्युत विभाग के 5 तथा पेयजल से संबंधित 6 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा प्राप्त अन्य शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया गया।

नगर परिषद आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने बताया कि शहरी सेवा शिविर-2026 का अंतिम फॉलोअप शिविर 15 जुलाई (बुधवार) को नगर परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने वार्ड संख्या 1 से 60 तक के सभी नागरिकों से शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story