फॉलोअप शहरी सेवा शिविर में 150 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण, वार्ड 11 से 20 के नागरिकों को मिली विभिन्न सरकारी सेवाएं
गंगापुर सिटी में आयोजित फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत वार्ड 11 से 20 के लिए नगर परिषद सभागार में 150 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पट्टे, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, जनाधार, खाद्य सुरक्षा सहित अनेक सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। अगले शिविर को लेकर भी नगर परिषद ने महत्वपूर्ण अपील की है।

तस्वीर में गंगापुर सिटी के नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान अधिकारी नागरिकों को दस्तावेज सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।
गंगापुर सिटी में राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों की पालना में नगर परिषद की ओर से आयोजित फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को वार्ड संख्या 11 से 20 तक के नागरिकों के लिए नगर परिषद सभागार में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया, वहीं प्राप्त शिकायतों एवं परिवादों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।
नगर परिषद आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने बताया कि शिविर के दौरान पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृति, नाम हस्तांतरण, पीएम स्वनिधि, स्ट्रीट लाइट, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, जनाधार, खाद्य सुरक्षा, पेयजल, विद्युत तथा अन्य विभागों से संबंधित 150 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में पट्टे के 4, भवन निर्माण स्वीकृति का 1, नाम हस्तांतरण के 2, पीएम स्वनिधि के 2, स्ट्रीट लाइट के 4, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 48, घर-घर कचरा संग्रहण के 5, पूरक पोषाहार के 3, पेंशन के 1, पालनहार के 6, जनाधार के 20, खाद्य सुरक्षा के 46, विद्युत विभाग के 5, पेयजल के 2 प्रकरणों सहित सीवरेज से संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया।
नगर परिषद की ओर से बताया गया कि फॉलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से सफाई, स्ट्रीट लाइट, विभिन्न प्रकार के पट्टे, कृषि भूमि नियमन, लीज डीड, पुरानी आबादी/69ए पट्टे, उपविभाजन, भवन निर्माण स्वीकृति, नाम हस्तांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास, जनाधार, फायर एनओसी, पेंशन, पालनहार, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
नगर परिषद ने बताया कि फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन बुधवार, 29 जुलाई को वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए नगर परिषद सभागार, गंगापुर सिटी में किया जाएगा। नगर परिषद ने वार्डवासियों एवं आमजन से शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
