फॉलोअप शहरी सेवा शिविर में वार्ड 21 से 30 के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
गंगापुर सिटी में फॉलोअप शहरी सेवा शिविर के तहत वार्ड 21 से 30 के नागरिकों के विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निस्तारण हुआ, जानिए कितने मामलों का समाधान किया गया।

गंगापुर सिटी में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा आयोजित फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को नगर परिषद सभागार में वार्ड संख्या 21 से 30 तक के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
नगर परिषद आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने बताया कि शिविर में पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, स्ट्रीट लाइट, जनआधार, खाद्य सुरक्षा, पालनहार योजना, पेंशन, घर-घर कचरा संग्रहण, विद्युत तथा पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हुईं।
शिविर के दौरान 5 पट्टों, 2 नामांतरण, 5 स्ट्रीट लाइट, 32 जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, 6 घर-घर कचरा संग्रहण, 16 पूरक पोषण, 12 पालनहार, 15 जनआधार, 15 खाद्य सुरक्षा, 4 विद्युत तथा 3 पेयजल संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया।
नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि 6 अगस्त को नगर परिषद सभागार में आयोजित होने वाले फॉलोअप शहरी सेवा शिविर में वार्ड संख्या 31 से 40 के निवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं। यह शिविर नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने और लंबित मामलों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
