गंगापुर सिटी में बुधवार, 19 अगस्त 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम ने उपकारागृह का निरीक्षण किया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

समीक्षा गौतम ने कार्यवाहक उपकारापाल विदेश कुमार से बंदियों को प्रदान किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के पास अधिवक्ता की उपलब्धता, निःशुल्क विधिक सहायता के इच्छुक बंदियों की संख्या, नालसा स्पु्रहा योजना के तहत बंदियों के आश्रितों से प्राप्त आवेदनों तथा प्रिजन लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इसके साथ ही पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुरसिटी स्थित लीगल लिट्रेसी क्लब का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के बाद न्यायालय गंगापुरसिटी में न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम का यह निरीक्षण उपकारागृह में बंदियों को उपलब्ध विधिक सहायता, उनकी समस्याओं और संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ लीगल लिट्रेसी क्लब के निरीक्षण तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों से जुड़ा रहा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story