गंगापुर सिटी: उदेईखुर्द विकास अधिकारी को चार्जशीट, 10 अन्य ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस
पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर ने उदेईखुर्द का औचक निरीक्षण कर सफाई में लापरवाही पर कार्रवाई की और भविष्य के लिए सख्त निर्देश दिए।

गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत उदेईखुर्द में स्वच्छता मानकों की अनदेखी पाए जाने पर पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ. जगदीश गुर्जर निरीक्षण के दौरान निर्देश देते हुए।
गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत, उदेईखुर्द में स्वच्छता गतिविधियों एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर पंचायत समिति गंगापुर सिटी विकास अधिकारी डॉ० जगदीश गुर्जर ने ग्राम पंचायत उदेईखुर्द का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति में सुधार हो सके और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
उदेईखुर्द में स्वच्छता को लेकर सख्त रुख
निरीक्षण में राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण, सड़क और नालियों की सफाई, सामुदायिक शौचालय एवं विधालय में बने शौचालय की साफ-सफाई, पुराने कचरे के ढेर सहित सभी स्वच्छता गतिविधियों की स्थिति देखी गई। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता मानकों के अनुसार साफ-सफाई नहीं की गई है और स्वच्छता गतिविधियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में स्वच्छता गतिविधियों को नजरअंदाज करने पर ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश माली को 17 सीसीए के तहत चार्ज शीट जारी की गई हैं।
अन्य ग्राम पंचायतों पर भी कार्रवाई
विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य 10 ग्राम पंचायतों टोकसी, पीलोदा, नौगांव, बामन बड़ौदा, खूंटला सलौना, उदेईकला, खण्डीप, जीवली, बगलाई, शिवाला के ग्राम विकास अधिकारियों को भी स्वच्छता गतिविधियों में लापरवाही बरतने पर 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
