गंगापुर सिटी में पर्यावरण संरक्षण की पहल, 58 पौधों के रोपण से दिया हरियाली का संदेश
गंगापुर सिटी के अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत विकास परिषद और अपना घर सेवा समिति ने पर्यावरण प्रकल्प के तहत 58 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

तस्वीर में गंगापुर सिटी के अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद और अपना घर सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य नजर आ रहे हैं।
गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद् शाखा गंगापुर सिटी एवं अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत रविवार 02 अगस्त 2026 को हिंगोटिया रोड स्थित अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक राष्ट्रगीत के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष श्री दीनदयाल गुप्ता मच्छीपुरा वाले, संस्थान महामंत्री श्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट, संस्थान कोषाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष अपना घर एवं भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष श्री रमेश चंद गुप्ता पट्टीवाले, परिषद के प्रांतीय महासचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार मित्तल, सचिव श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता, अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष एवं परिषद् संरक्षक श्री अशोक कुमार बंसल, सचिव श्री अभिषेक रावत, गतिविधि संयोजक पर्यावरण श्री पवन कुमार जिंदल, कार्यक्रम प्रभारी श्री लक्ष्मी कुमार अग्रवाल एवं प्रकल्प प्रभारी श्री देवेंद्र आर्य सहित मातृशक्ति मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान परिषद् एवं समिति की ओर से अग्रवाल शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों का तथा अग्रवाल शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा भारत विकास परिषद एवं अपना घर सेवा समिति के पदाधिकारियों का तिलक, रौली, दुपट्टे एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों को लाभान्वित किया।
अग्रवाल शिक्षण संस्थान की ओर से जलपान के बाद सभी पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यगण एवं सदस्यगणों ने वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। इसके तहत कुल 58 वृक्ष लगाए गए। इनमें बिछियापाम, अशोक, बोतल पाम, आम, चंदन, अर्जुन, बिल्व पत्र एवं चंपा के पौधे शामिल रहे। इन पौधों की ऊंचाई लगभग 5 से 10 फीट थी।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी, अपना घर सेवा समिति एवं अग्रवाल शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यगण, मातृशक्ति एवं सदस्यगण काफी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन परिषद के गतिविधि संयोजक सेवा श्री पंकज मंगलम द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। कार्यक्रम के अंत में परिषद् सचिव श्री नरेंद्र कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यगणों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर सर्वश्री हनुमान प्रसाद मुक्त, गौरव कुमार एस.बी.आई, हरि ओम भगत, राजकुमार महस्वा, ओमप्रकाश पी.एन.बी, दिनेश गुप्ता करणपुर, विजय मित्तल अतेवा, राकेश मित्तल, विमल गोयनका, बिहारी लाल मच्छीपुरा, विनय सरल, रिद्धि चंद नारोली, सुरेश खूंटला, मोहनलाल अग्रवाल कुनकटा, लक्ष्मण कुमार अध्यापक, ओम प्रकाश गुप्ता, दुर्लभ ठेकेदार, जगमोहन पिपरिया, गोपाल लाल गुप्ता, टीकम गुप्ता, श्रीमती सरोज रानी शर्मा, श्रीमती सुनीता आर्य, श्रीमती अनीता खूंटामार, श्रीमती सुनीता सरल, सर्व श्री गिर्राज प्रसाद गोयल, दामोदर प्रसाद गुड़गांव, अशोक कुमार खूंटामार, राजेश खंडेलवाल, कमलेश भारद्वाज, सतीश धर्म कांटा, धर्मेंद्र सिंह चौधरी, शिवनारायण गुप्ता, मुकेश माचीवाल, दिनेश डांस एड., हरिचरण गुप्ता, वासुदेव बंसल, राकेश गुप्ता, दिनेश कुमार गोयल, पंकज कुमार प्रोग्रामर, रविंद्र जैन, कैलाश मित्तल, महेंद्र सोनी, प्रोफेसर संतोष अग्रवाल, मनोज शर्मा, अश्विनी गुलाटी, अनिल खंडेलवाल, अनिल वैष्णव, जितेंद्र मंगल, मनीष मित्तल, संकेत अग्रवाल, संतोष मेडी, डॉ. रिद्धि चंद गुप्ता, भूपेश गुप्ता एवं कार्यक्रम स्थल के कर्मचारी हरकेश माली, गिर्राज सिंह राजपूत, सतीश चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, महेंद्र सेन, चंवर सिंह गार्ड आदि उपस्थित रहे।

