गंगापुर सिटी। आध्यात्मिक ऊर्जा और अटूट आस्था के संगम के साथ आज 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर टोकसी खेड़ा वाले बालाजी महाराज की 17वीं विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उदेई मोड़ स्थित मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर से प्रस्थान करने वाली यह पदयात्रा क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का सृजन करेगी। आयोजन की गरिमा के अनुरूप प्रातः काल से ही धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम आरंभ हो गया है, जिसमें प्रातः 9:00 बजे बालाजी महाराज का अभिषेक, विशेष हवन यज्ञ और मनमोहक चौला श्रृंगार संपन्न किया गया, जिसके पश्चात दोपहर में श्रद्धाभाव के साथ छप्पन भोग लगाया जावेगा।

भक्त सुरेश चंद शर्मा एवं अशोक गुरु ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शाम 5:00 बजे उदेई मोड़ स्थित मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न होगी। तत्पश्चात बालाजी महाराज को सुसज्जित रथ पर सुशोभित कर गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा टोकसी खेड़ा धाम के लिए रवाना होगी। इस धार्मिक यात्रा का समापन बालाजी धाम पर होगा, जहां शाम 5:00 बजे से ही सुमधुर भजन संध्या और भव्य महा आरती का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। उत्सव की पूर्णता के साथ ही वहां विशाल भंडारा एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story