गंगापुर सिटी: तहसीलदार के नाम पर चौथ वसूली का आरोपी पत्रकार गिरफ्तार
सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में हरे पेड़ कटवाने की अनुमति के बदले 20 हजार रुपये की मांग करने वाले तथाकथित पत्रकार के खिलाफ तहसीलदार ने मामला दर्ज कराया।

गंगापुर सिटी में तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा द्वारा न्यूज़ 7 राजस्थान के तथाकथित पत्रकार अजय भारद्वाज के विरुद्ध पुलिस थाने में चौथ वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला।
सवाई माधोपुर 5 फरवरी। जिले के उपखण्ड मुख्यालय गंगापुर सिटी के तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा ने एक तथाकथित पत्रकार अजय भारद्वाज नामक युवक, जो अपने आपको यू ट्यूब चैनल न्यूज 7 राजस्थान का पत्रकार बताता है, के खिलाफ पुलिस थाना गंगापुर सिटी में उनके नाम से चौथ वसूली करने का मामला दर्ज कराया है।
मामले का मुख्य विवरण और वायरल वीडियो
तहसीलदार द्वारा दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- परिवादी गोपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके खेत से हरे पेड़ हटवाने की अनुमति दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की गई।
- परिवादी का कहना है कि यह राशि अजय भारद्वाज नामक व्यक्ति द्वारा ली गई, जो खुद को पत्रकार बताता है।
वसूली और तहसीलदार की कार्रवाई
"वीडियो में आरोप है कि न तो अनुमति का काम हुआ और न ही अब तक पैसे वापस किए गए। वीडियो में हो रही वार्तालाप में पूरा मामला तहसीलदार के नाम पर वसूली से जुड़ा बताया जा रहा है।"
वीडियो के आधार पर ही तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा ने बुधवार को स्वयं पुलिस थाना गंगापुर सिटी में उपस्थित होकर तथाकथित पत्रकार अजय भारद्वाज नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट देकर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।
अधिकारियों की शिकायतें और पत्रकारों पर आरोप
यहां ये भी उल्लेखनीय है कि जिले में न्यूज 7 राजस्थान चैनल से जुड़े कई ओर भी तथाकथित पत्रकारों पर चौथ वसूली के आरोप लगते रहे है।
- जानकारी में आया है कि कई अधिकारी पत्रकारों द्वारा की जाने वाली ब्लैक मेकिंग ओर चौथवसूली को लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जिला कलक्टर तक भी कई बार शिकायतें कर चुके है।
- लेकिन उन अधिकारियों से भी ये ही कहा जाता रहा है कि वे पुलिस में मामला दर्ज क्यों नहीं करवाते है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
