गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 अगस्त 2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार कुल 31 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में अशोका, गुलाब, मोगरा, अर्जुन छाल, कदम, करंज, चांदनी आदि पौधे लगाए गए। स्वदेशी जागरण मंच के मुख्य प्रभारी एवं जिला संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों को खाद-पानी देकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम संयोजक एवं नगर युवा प्रमुख विवेक खंडेलवाल तथा पर्यावरण प्रमुख केशव गुप्ता ने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया है।

कार्यक्रम में राजेश खंडेलवाल, दीपक दूसाद, जयप्रकाश खंडेलवाल, अरविंद गोयल, रोहित गुप्ता, अंशुल गुप्ता, ओमप्रकाश पीएनबी, मोहन शर्मा, अनिल जैन, भगवान सहाय कंपाउंडर, संतोष नरौली, ऋषि गुप्ता, कल्याण सेन, सुनील गर्ग, विकास गुप्ता, मुकेश गहलोत, गोपाल बैराड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story