गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से नशा मुक्ति एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल महेश कुमार गर्ग, मुख्य संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर और स्वदेशी जागरण मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर की।

मुख्य वक्ता महेश गुप्ता सर्वेयर ने युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा परिवार, समाज और राष्ट्र को किस तरह नुकसान पहुंचाता है। इस दौरान सभी को नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज को इस बुराई से दूर रखने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।

नगर संयोजक गोपाल बैराड़ा एवं नगर युवा प्रमुख विवेक खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से नए उद्यमी के रूप में डॉक्टर अंकित शर्मा का सम्मान किया गया। इस दौरान स्वरोजगार, स्वदेशी और स्वाबलंबन के बारे में भी सभी को विस्तार से जानकारी दी गई तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महेश गुप्ता सर्वेयर जिला संयोजक, गोपाल बैराड़ा नगर संयोजक, विवेक खंडेलवाल नगर युवा प्रमुख, दीपक दुसाद, रविंद्र गुप्ता, जयप्रकाश खंडेलवाल और डॉक्टर अंकित शर्मा मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से महेश कुमार गर्ग प्रिंसिपल, चंद्र मोहन वैष्णव, गिरिराज मंगल, रवि वर्मा, सुखदेव शर्मा, आसिफ सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, स्वरोजगार एवं स्वाबलंबन को बढ़ावा देने के साथ लोकतंत्र में मतदान की भूमिका को लेकर उपस्थित विद्यार्थियों और लोगों को जागरूक किया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story