गंगापुर सिटी। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 को पुरानी अनाज मंडी में हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार हिन्दू नव वर्ष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर राहगीरों को तिलक लगाकर, दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर नव वर्ष की सभी ने एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण वातावरण स्वदेशी संस्कृति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

नव वर्ष का आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक महत्व

मुख्य संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की गयी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को इसके महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। मुख्य संयोजक ने कहा कि "आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है।" इसके साथ ही उन्होंने प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों का जिक्र करते हुए बताया कि "पेड़ों में नई हरियाली का आगमन होता है।"

गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस सांस्कृतिक उत्सव में शहर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में दीनदयाल गुप्ता मच्छीपुरा (अध्यक्ष अग्रवाल शिक्षण संस्थान), राधा मोहन गोयल (अध्यक्ष अग्रवाल कर्मचारी परिषद), महेश गुप्ता सर्वेयर, गोपाल बैराड़ा, रोहित गुप्ता, अरविंद गोयल, ओमप्रकाश पीएनबी, अनिल कुमार जैन, संतोष नारोली, मोहनलाल शर्मा, सुनील गर्ग, अमित तारु, कल्याण सेन, रमेश, प्रभु पटेल, घनश्याम गुप्ता, नमो मीणा, ऋषि गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story