स्वदेशी जागरण मंच का उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश
गंगापुर सिटी के राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच ने उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया। युवाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप का संदेश दिया गया।

तस्वीर में गंगापुर सिटी के राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मेलन के दौरान अतिथियों द्वारा एक बालिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।
गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय अग्रवाल और स्वदेशी जागरण मंच के मुख्य संयोजक श्री महेश गुप्ता सर्वेयर सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित करने एवं पेड़ लगाकर की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेश गुप्ता सर्वेयर ने कहा कि युवाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और कौशल विकास के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए उद्योग-धंधे शुरू कर रोजगार सृजित किए जाने चाहिए, जिससे जीडीपी में वृद्धि के साथ आर्थिक मजबूती को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने व्यवसाय में विविधता को प्रोत्साहित करने तथा स्वरोजगार और नए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए युवाओं से कुछ नया, बड़ा और कुछ हटकर सोचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास होना चाहिए, जिससे देश में रोजगार की कोई कमी न रह सके। इस दौरान सभी को "मैं भी हूं स्वदेशी समर्थक" का संकल्प भी दिलवाया गया।
नगर संयोजक गोपाल बैराड़ा और नगर संपर्क प्रमुख अरविंद गोयल ने बताया कि स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए उद्यमी के रूप में डॉक्टर सौरभ गर्ग को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बालिका विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार के कार्यों में अग्रणी रहने वाली बालिका अंशिका सोनी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। सम्मेलन में महेश गुप्ता सर्वेयर, गोपाल बैराड़ा, मनीष माना एडवोकेट, राधा मोहन गोयल, अरविंद गोयल, राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर सौरभ गर्ग, उप प्रधानाचार्य अर्चना अग्रवाल, विजयलक्ष्मी अग्रवाल, प्रियंका गुर्जर, राजेश राजौरा, रुचि बंसल और उषा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
सम्मेलन में युवाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
