गंगापुर सिटी में भीषण गर्मी के बीच राहत की पहल करते हुए मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में सुभाष बाजार में चल वाटर ट्रॉली (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। इस पहल से बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले राहगीरों को ठंडा आरओ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष बाजार में चल वाटर ट्रॉली (प्याऊ) का शुभारंभ सुभाष बाजार के अध्यक्ष महेश ठीकरिया एवं समाजसेवी घनश्याम रावत द्वारा विधिवत पूजन कर तथा राहगीरों को पानी पिलाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस चल वाटर ट्रॉली के शुरू होने से गर्मियों में राहगीरों को ठंडा आरओ पानी आसानी से उपलब्ध होगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संस्थान द्वारा गंगापुर की जनता को अनेक सुविधाओं का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है।

मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिनेश करणपुर ने कहा कि पुष्पक विमान, गो एंबुलेंस, बॉडी फ्रीजर और चल प्याऊ जैसी सेवाओं के माध्यम से गंगापुर में सामाजिक कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है तथा शहर में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। वहीं, संस्थान के उपाध्यक्ष रामचरण कटारिया ने बताया कि शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी चल वाटर ट्रॉली (प्याऊ) की व्यवस्था की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को गर्मियों में ठंडे आरओ पानी की सुविधा मिल सके।

शुभारंभ कार्यक्रम में सुभाष बाजार के अध्यक्ष महेश ठीकरिया, समाजसेवी घनश्याम रावत, मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल, संजय ठीकरिया, प्रमोद मोदी, अध्यक्ष दिनेश करणपुर, उपाध्यक्ष रामचरण कटारिया, कोषाध्यक्ष विनोद आपणो मार्ट, हरिओम भगत, धर्मदेव आर्य, आलोक मालधनी, गोपाल खंडेलवाल, संतोष बंसल, राधारमण शर्मा, नितेश मोदी, डॉ. विष्णु गुप्ता, महेश गुप्ता, नरेंद्र आर्य, हंसराज बैरबा, रवि बागोरिया एवं सन्नी गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह पहल शहर में जनसेवा और सामाजिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story