गंगापुर सिटी उप कारागृह का त्रैमासिक निरीक्षण, अखिलेश कल्याण ने परखीं व्यवस्थाएं
तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में जातिगत भेदभाव और बंदियों को मिलने वाली विधिक व चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की।

गंगापुर सिटी उप कारागृह में व्यवस्थाओं का जायजा लेते बोर्ड ऑफ विजिटर्स के अध्यक्ष अखिलेश कल्याण, साथ में एसडीएम बृजेंद्र मीणा व अन्य अधिकारी उपस्थित।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार श्री अखिलेश कल्याण अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) गंगापुर सिटी की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा आज दिनांक 25.03.2026 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन संख्या 1404/2023 सुकन्या सांथा बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया एवं अन्य में दिए गए निर्देशों की पालना में उप कारागृह गंगापुर सिटी का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
जाति एवं धार्मिक आधार पर भेदभाव की जांच
निरीक्षण के दौरान कुल 85 बंदी उपस्थित पाए गए, श्री अखिलेश कल्याण अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा बंदियों से वार्ता कर जाति या धार्मिक आधार पर रसोईघर या भोजन पकाने का प्रबंधन, जाति या धार्मिक आधार पर बंदियों को दिया जाने वाला विशेष उपचार एवं बंदियों के समूह का वर्गीकरण, जेल के अंदर पंजीकृत विचाराधीन या दोषी बंदियों से संबंधित रजिस्टर में जाति का कॉलम तथा जाति, लिंग व विकलांगता के आधार पर बंदियों के साथ भेदभाव आदि के संबंध में पूछताछ कर उनकी समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में जाति या धार्मिक आधार पर बंदियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना पाया गया।
विधिक सहायता एवं बुनियादी सुविधाओं के निर्देश
साथ ही प्रिजन लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से बंदियों को प्राप्त विधिक सहायता तथा जेल विजिटिंग लॉयर एवं जेल विजिटिंग अधिकार मित्र द्वारा की गई कार्यवाही, बंदियों को प्रदान की जाने वाली भोजन, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं आदि के संबंध में बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा जेल इंचार्ज विदेश कुमार उप कारागृह को आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया गया। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि "बंदियों को प्रदान की जाने वाली भोजन, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में जेल प्रशासन को आवश्यक और सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।" निरीक्षण के दौरान श्री बृजेंद्र मीणा, एसडीएम गंगापुरसिटी, सीबीईओ श्रीमती गायत्री बर्मेंदु, बीसीएमओ अरविंद मीणा, उपनिदेशक कृषि विस्तार गोपाल लाल शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता कुंजीलाल मीना, जेल विजिटिंग लॉयर माया जैन, अधिकार मित्र भूपेंद्र सिंह हंस एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित थे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
