लायंस क्लब गरिमा ने मेधावी छात्राओं को दी सपनों की उड़ान, 8 बेटियां करेंगी हवाई यात्रा
लायंस क्लब गरिमा ने गंगापुर सिटी की 8 मेधावी छात्राओं को हवाई यात्रा के टिकट देकर उनके सपनों को नई उड़ान दी।

तस्वीर में होटल मंगलम पैलेस, गंगापुर सिटी में आयोजित समारोह के दौरान लायंस क्लब गरिमा के सदस्यों के साथ मेधावी छात्राएं हाथ में हवाई यात्रा के टिकट थामे हुए नजर आ रही हैं।
गंगापुर सिटी। लायंस क्लब गरिमा की महत्वाकांक्षी सेवा पहल "सपनों की उड़ान" के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कल्याण जी गेट, गंगापुर सिटी की सत्र 2025-26 की बारहवीं कक्षा की आठ मेधावी छात्राओं को हवाई यात्रा की सौगात दी गई। बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को दिल्ली से जयपुर की एयर इंडिया उड़ान के टिकट प्रदान किए गए।
होटल मंगलम पैलेस में आयोजित समारोह में लायंस प्रांत 3233E1 के सहप्रान्तपाल प्रथम MJF लायन राजेन्द्र सिंह मदान मुख्य अतिथि तथा रीजन चैयरपर्सन MJF लायन पंकज मंगलम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष लायन ओम प्रकाश अग्रवाल ने की।
मुख्य अतिथि लायन राजेन्द्र सिंह मदान ने छात्राओं को हवाई यात्रा के टिकट वितरित करते हुए लायंस क्लब गरिमा की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि "सपनों की उड़ान" केवल हवाई यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटियों के आत्मविश्वास, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायी अभियान है। उन्होंने इस योजना को पूरे प्रांत की अनूठी एवं अनुकरणीय सेवा गतिविधि बताते हुए कहा कि ऐसी पहलें छात्राओं के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं।
इस अवसर पर छात्राओं सानिया कटारिया, नीतू सैनी, कोमल सैनी, शिमला सैनी, पायल सैनी, प्रिया सैनी, कोमल सैनी तथा दीपिका सैनी ने लायंस क्लब गरिमा के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने बताया कि क्लब द्वारा पिछले नौ वर्षों से विद्यालय में लगातार किए जा रहे शैक्षिक एवं सामाजिक सेवा कार्य उन्हें प्रेरित करते रहे हैं। "सपनों की उड़ान" जैसी योजना ने उनमें बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ाया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय अंक हासिल किए।
कार्यक्रम में लायंस क्लब जयपुर बनीपार्क के लायन दिनेश सिंघल (सीए), क्लब सचिव लायन वीरेंद्र आर्य, चार्टर अध्यक्ष लायन सौरभ बरडिया, लायन डॉ. आशीष कुमार शर्मा, लायन कृष्ण कुमार गोयल, लायन मनीष सागवान, लायन मुकेश राजाराम मीना, लायन विनोद खंडेलवाल, लायन सचिन बंसल, लायन सोमव्रत अग्रवाल एवं लायन मनीष एस.आर. सहित अनेक लायन सदस्य मौजूद रहे।
समारोह का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और समाज में शिक्षा, संस्कार एवं सेवा से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
