गंगापुर सिटी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारोली में प्रतिभा सम्मान एवं शिक्षक गौरव समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। विद्यालय के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने की अभूतपूर्व उपलब्धि पर समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं का भव्य अभिनंदन किया। इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित हुए कुल 31 विद्यार्थियों में से 25 ने प्रथम श्रेणी और 6 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विशेष रूप से पूर्ति चौधरी ने 83.40 प्रतिशत, कान्हा महावर ने 80.40 प्रतिशत और यश कुमार योगी ने 77 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय एवं श्यारोली गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य प्रभु लाल बेरवा एवं उपप्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को साफा बांधकर, माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

इसी अवसर पर उपप्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता को प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री के पद पर नियुक्त किए जाने पर समस्त स्टाफ साथियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानाचार्य प्रभु लाल बेरवा ने इस नियुक्ति को शिक्षकों के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि सोहन लाल गुप्ता सदैव शिक्षक हितों के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करते हैं और उनके इस पद पर आसीन होने से गंगापुर सिटी ब्लॉक के समस्त शिक्षकों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुक्ता शर्मा, लक्ष्मी गुर्जर, शेरुद्दीन, फिरोज खान, अमर सिंह मीणा, महेंद्र सिंह धनवाल, माधव सिंह सोलंकी, रमेश चंद्र माली, जितेंद्र वर्मा, गिरीश कुमार गर्ग, लेखराज माली सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शिक्षा और समर्पण के इस संगम ने श्यारोली क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story