उत्सव का विवरण और आयोजन तिथि

अध्यक्ष राजेंद्र दुसाद ने बताया कि "आस्था के इस महाकुंभ में 24 फरवरी से 28 फरवरी तक कुशालगढ़ श्याम भक्ति के सतरंगी रंगों में सराबोर रहेगा।" भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिखाई देगा। कार्यक्रम संयोजक दुर्लभ गोयल व गिरधारी ठेकेदार ने बताया कि समिति द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन दिव्य झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

पांच दिवसीय महोत्सव का कार्यक्रम चार्ट

  • 24 फरवरी (मंगलवार): प्रातः 8:30 बजे बालाजी चौक से भव्य निशान यात्रा व बाबा का नगर भ्रमण किया जावेगा एवम सायं 7:00 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव का दिव्य आयोजन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया जावेगा।
  • 25 फरवरी (बुधवार): सायं 7:00 बजे श्री राधा जन्मोत्सव, माखन चोरी एवं मनमोहक महारास की प्रस्तुति की जावेगी।
  • 26 फरवरी (गुरुवार): सायं 7:00 बजे फाग महोत्सव एवं फूलों की होली, जहाँ श्रद्धालु अबीर-गुलाल और पुष्पों के साथ होली खेलेंगे।
  • 27 फरवरी (शुक्रवार): फाल्गुन शुक्ला एकादशी पर बाबा का भव्य छप्पन भोग एवं फूल बंगला झांकी (कलकत्ता के प्रसिद्ध पुष्पों द्वारा) की जावेगी।
  • 28 फरवरी (शनिवार): प्रातः 9:00 बजे से हेला ख्याल दंगल तथा सायं 6:30 बजे 1111 दीपकों द्वारा महाआरती की जावेगी।

विशेष आकर्षण और समापन

कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि "समापन पर अंतरराष्ट्रीय कलाकार मुरारी सैनी द्वारा विशेष 'नृत्यांजलि' भी प्रस्तुत की जाएगी।" मेले में बच्चों और बड़ों के लिए मनमोहक हवेली, विशाल झूले, चकरी और विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के चाट स्टॉल भी लगाए गए हैं, जो उत्सव की रौनक को बढ़ाएंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा

मेले की समुचित व्यवस्था के लिए पुलिस एवम प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सजगता से मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्था देख रहा है। कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उदई मोड़ थानाधिकारी श्री ब्रजेश तंवर ने मंदिर प्रांगण का दौरा कर उचित दिशानिर्देश दिए एवम कानून व्यवस्था को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

समिति की अपील और सेवादार

श्री श्याम सेवा धाम समिति के संरक्षक श्री रामकेश मीणा (विधायक, गंगापुर सिटी) एवं समस्त संयोजक मंडल ने सभी शहरवासियों एवं धर्मप्रेमियों से सपरिवार इस महोत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र निवेदन किया है कि "इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्ति के इस सैलाब का हिस्सा बनें।"

संयोजक मंडल के सदस्य जो तन-मन-धन से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं:

  • संजय ठिकरिया, मदनमोहन गोठरा, गोविन्द मालधनी
  • डॉ. सीताराम अग्रवाल, नन्दकिशोर धौलेटा, रामचरण कटारिया
  • सन्तोष महन्त, रामकिशोर कटारिया, रामप्रकाश मीना
  • दीपक सलेमपुर, गिरधारी धौलेटा, हनुमान गुप्ता लोहा
  • मोतीलाल मीना, मनीष सागवान समेत गौरव पंडित
  • अंकित गोयल, सुनील स्वामी, भगवान बैराड़ा समेत समस्त सदस्य
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story