गंगापुर सिटी 30 जनवरी। रिया हाॅस्पीटल ब्लड बैंक में शिवाजी क्लब के संस्थापक स्व. मोहनलाल जैमिनी 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नौवां स्वैच्छिक महारक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि

शिविर में दीपप्रज्ज्वलन कर भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित व रिया हाॅस्पीटल के निदेशक डाॅ. महेेंद्र मीना ने शुरूआत की। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित एवं रिया हाॅस्पीटल के निदेशक डाॅ महेन्द्र मीना ने रक्तदान करने के फायदे से सभी को अवगत् कराया।

रक्तदान के आंकड़े और महत्व

  • 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।
  • मीडिया प्रभारी अंकित सिंह ने बताया है कि हरवर्ष शिवाजी क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस बार नौवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
  • "एक यूनिट रक्त से तीन रोगियों की जान बचाई जा सकती है और नियमित रक्तदान से हृदय व कैंसर के रोगो की सम्भावना कम रहती है।" — अंकित सिंह


क्लब का उद्देश्य

शिवाजी क्लब के अध्यक्ष राजदीप जैमिनी ने बताया: "हमारे क्लब के द्वारा शत् प्रतिशत जरूरतमंद् व्यक्ति को हमेशा रक्त उपलब्ध करवाया जाता है और हमारे एक उद्देश्य यह है कि जरूरतमंद व्यक्ति को जरूर मिले।"

सक्रिय सहभागिता और उपस्थिति

रक्तदान शिविर मे सभी ने बढ चढ कर भाग लिया। इस मौके पर निम्नलिखित लोग मौजूद थे:

  • संदीप जैमिनी, मोनू सैनी, देवेन्द्र गुर्जर, राकेश मीना
  • रवि सैनी, मनीष शर्मा, राजदीप जैमिनी, अंकित सिंह
  • हेमन्त शर्मा, महेन्द्र कुम्भाल, परमानंद, सोनी, राहुल जाट

शिवाजी क्लब के संस्थापक स्व. मोहनलाल जैमिनी 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नौवां स्वैच्छिक महारक्तदान शिविर आयोजित किया गया इस मौके पर 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story