राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला सवाई माधोपुर की ओर से जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन गंगापुर सिटी में किया गया। सम्मेलन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति एवं स्थानांतरण सहित शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीबीईओ गंगापुर सिटी श्री हनुमान गोयल एवं एसीबीईओ गंगापुर श्री बीरम सिंह गुर्जर, मुख्य अतिथि श्री गिर्राज प्रसाद बैरवा, श्री नरेंद्र शर्मा जी, विजय सिंह गुर्जर एवं श्रीमती सीता गुप्ता जी उपस्थित रहे।

सीबीईओ श्री हनुमान मुक्त जी ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) राजस्थान में शिक्षकों के हित में कार्य करने वाला एवं सबसे बड़ा संघ है। उन्होंने कहा कि संघ लगातार कई वर्षों से शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से सभी सरकारों के सामने रखता है। उन्होंने बताया कि किसी भी शिक्षक साथी को किसी तरह की समस्या होने पर वह सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकता है और शिक्षक की समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा।

सम्मेलन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति एवं उनके स्थानांतरण, सभी भर्ती परीक्षाओं में प्रत्येक पारी के लिए अलग-अलग शिक्षकों की व्यवस्था करने सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

उद्घाटन सत्र में शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का जयपुर में कार्यालय है, जिसमें प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:30 तक प्रशासनिक अध्यक्ष श्री सियाराम शर्मा एवं पूरी टीम बैठती है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की ओर से आने वाली सभी समस्याओं का निदान किया जाता है।

सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि किसी भी शिक्षक साथी को जयपुर में रात्रि विश्राम के लिए परेशानी हो तो लाल कोठी वित्त सचिवालय के पास शिक्षक संघ सियाराम का विशाल भवन है, जिसमें रात्रि विश्राम किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ सियाराम की ही बदौलत सरकार द्वारा ग्रीष्म अवकाश में की गई कटौती को लेकर रामगंज मंडी में आंदोलन किया गया था। इसके परिणामस्वरूप सभी शिक्षकों को ग्रीष्म अवकाश का लाभ मिला था। इसी प्रकार जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का पैसा विगत 15 वर्षों से जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता करवाने वाले प्रधानाचार्य को नहीं मिलता था, लेकिन शिक्षक संघ सियाराम की मेहनत से अब जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता करवाने वाले प्रधानाचार्य को भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ सियाराम हमेशा शिक्षकों की बात करता है और शिक्षकों के लिए हमेशा अग्रसर रहता है।

जिला अध्यक्ष श्री सुरेश चंद शर्मा, हरिशंकर गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष नरेश सिसोदिया, श्रीजेश गुर्जर, फिरोज खान जी, हनुमान प्रसाद जी, सत्यप्रकाश जी, चंद्रप्रकाश जी, महेश जैन, मोहिद खान, रामबाबू शर्मा जी, शिवम् शर्मा जी, रघुवीर जाटव आदि ने शिक्षक सम्मेलन के आयोजन में अपना योगदान दिया।

सम्मेलन में शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण, भर्ती परीक्षाओं में शिक्षकों की व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से शिक्षक संघ सियाराम की ओर से शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए अपनी भूमिका और प्रयासों को भी सामने रखा गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story