गंगापुर सिटी। न्यू ट्रक यूनियन अलीगंज रोड स्थित शीतला माता मंदिर पर शीतला अष्टमी का विशाल मेला श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मेले के दौरान माता जी के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

प्रमुख अतिथियों द्वारा ध्वज पूजन एवं चुनरी अर्पण

मेले में कोली समाज के दोनों ध्वजों का पूजन एवं मंदिर में माता की चुनरी अदा का आयोजन "पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, कांग्रेस के pcc सदस्य मुकेश शर्मा देहात, भाजपा के घनश्याम शर्मा, शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद कटारिया, श्री ब्रजेश उपाध्याय, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष ललित गुर्जर, श्रीमती हंसा जिंदल एवं अनीता पंसारी" के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया।

भामाशाहों का सहयोग और मेले का समापन

मेले का विधिवत समापन माता जी के मंदिर के ऊपर ध्वज चढ़ाकर किया गया। इस अवसर पर "भामाशाह समाजसेवी निहाल सिंह गुर्जर, मुकेश शर्मा तहसीलदार, पूर्व चेयरमैन सुरेश सिंगल, संजय ठीकरिया, चंद्र प्रकाश गोयल, मदन शर्मा सलेमपुर, शमशेर चौधरी, रामचरण कटारिया एवं रामकिशोर कटारिया" ने माताजी को भोग लगाकर कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की। इसी दौरान "भामाशाह समाजसेवी निहाल सिंह मावई ने शीतला माता मंदिर के निर्माण हेतु 100101 रुपए (एक लाख एक सो एक रुपया) नगद दान स्वरूप भेंट किया।"

भक्तों का हुजूम और व्यवस्थाओं की सराहना

रात्रि 12:30 बजे से ही महिलाओं ने माता जी का पूजन शुरू कर दिया था और मेले में हजारों महिला पुरुषों ने भाग लिया। श्रद्धालु बांसोड़या का भोग लिए सपरिवार मेले में आए और मेला दर्शकों ने दुकान से सामान की खरीदारी की। मेले में पानी, रोशनी, सफाई आदि अन्य व्यवस्थाओं के लिए समिति के लोगों की आम जनता ने प्रशंसा की। विजेंद्र शर्मा, मदन मोहन शर्मा, पप्पू सिंह गुर्जर, ओमी चौकीदार, श्यामलाल शर्मा, दुष्यंत कटारिया, शमशेर चौधरी एवं लाला लेदिया वाले की इस मेले को सफल बनाने में अहम भूमिका रही।

प्रशासन एवं नगर परिषद का आभार

अंत में शीतला माता मंदिर समिति, अलीगंज रोड न्यू ट्रक यूनियन, गंगापुर सिटी के अध्यक्ष हरगोविंद कटारिया ने पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा हेतु माकूल व्यवस्था एवं नगर परिषद के सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story