गंगापुर सिटी के महावीर नगर नसिया कॉलोनी में सीवरेज लाइन चौक होने से रह रहे लोगों का जीवन नरकीय हो रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं नवीन सड़क निर्माण के कारण सारे बीरी हलवाई के यहां से सतीश सिंहल की दुकान तक सभी चैंबर ब्लॉक हो रहे हैं, जिससे कॉलोनीवासी पूरी तरह परेशान हैं।

कॉलोनीवासियों के अनुसार, सीवरेज लाइन चौक होने की समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में परेशानी बढ़ती जा रही है। नवीन सड़क निर्माण के चलते सारे बीरी हलवाई के यहां से सतीश सिंहल की दुकान तक सभी चैंबर ब्लॉक हो रहे हैं, जिससे सीवरेज व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

वार्ड 22 के वीरेंद्र शर्मा, अब्दुल वहाव पूर्व पार्षद, जितेंद्र उपाध्याय पूर्व पार्षद, अनिल दूबे पूर्व अध्यक्ष अभिभाषक संघ, अमित शर्मा, मधुसूदन बंसल, सतीश सिंहल, अनिल सैनी, चंचल उपाध्याय, श्याम नमकीन, चैन सिंह नरुका, पप्पू श्रीवास्तव सहित कॉलोनीवासियों ने समस्या के समाधान की मांग की है।

कॉलोनीवासियों ने कहा है कि यदि तुरंत कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सीवरेज लाइन चौक होने और सड़क निर्माण के कारण चैंबर ब्लॉक होने की समस्या से परेशान लोगों ने तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story