नगर परिषद गंगापुर सिटी की स्वच्छता पाठशाला, विद्यार्थियों को सिखाया कचरा प्रबंधन
गंगापुर सिटी के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में नगर परिषद की “स्वच्छता की पाठशाला” आयोजित हुई। विद्यार्थियों को SWM Rules 2026, चार रंग के डस्टबिन, होम कम्पोस्टिंग और प्लास्टिक से बचाव की जानकारी दी गई।

गंगापुर सिटी। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर परिषद गंगापुर सिटी की टीम ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। नगर परिषद के जेटीए श्री अभिषेक सैन और आईईसी टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में “स्वच्छता की पाठशाला” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। SWM Rules 2026 के तहत कचरे के उचित पृथक्करण और चार रंग के डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। गीले, सूखे, सेनेटरी एवं विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व को भी समझाया गया।
विद्यार्थियों को होम कम्पोस्टिंग के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि घर से निकलने वाले गीले एवं जैविक कचरे से घर पर ही प्राकृतिक खाद तैयार की जा सकती है। इससे कचरे की मात्रा कम करने के साथ-साथ तैयार खाद का उपयोग पौधों एवं बगीचों में किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध और इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा इसके स्थान पर कपड़े और जूट के बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान क्विज एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपनाने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कचरे के सही पृथक्करण, घरेलू स्तर पर कम्पोस्टिंग और प्लास्टिक के उपयोग से बचने के प्रति जागरूक किया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
