गंगापुर सिटी। केंद्र सरकार की नीतियों और यूजीसी के कथित असंवैधानिक काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने अब निर्णायक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में आज गंगापुर सिटी से सवर्ण समाज के सैंकड़ों बंधु जयपुर में आयोजित विशाल 'सवर्ण महापंचायत' में सम्मिलित होने के लिए जोश-खरोश के साथ रवाना हुए। सवर्ण समाज के प्रतिनिधि दो बसों और विभिन्न निजी साधनों के काफिले के साथ जयपुर के लिए निकले, जहां वे अपनी मांगों को प्रखरता से रखेंगे।

रवाना होते समय सवर्ण समाज के बंधुओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा सवर्ण समाज को पीड़ित करने के लिए आए दिन नए-नए कानून लाए जा रहे हैं, जिनसे समाज का हर वर्ग परेशान है। विशेष रूप से यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्णों में भारी रोष व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि इस असंवैधानिक काले कानून को वापस लेने के लिए अब पूरा सवर्ण समाज जागृत हो चुका है और संपूर्ण भारत में आंदोलन की राह पर अग्रसर है।

आज जयपुर के रामलीला मैदान के सामने स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाली इस सवर्ण महापंचायत में गंगापुर सिटी का यह जत्था सवर्ण समाज का प्रतिनिधित्व करेगा। विभिन्न काले कानूनों से त्रस्त होकर अब सवर्ण समाज एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। यह विशाल रैली और महापंचायत केंद्र सरकार को समाज की एकजुटता का परिचय देने और नीतियों में बदलाव लाने के लिए एक बड़े दबाव के रूप में देखी जा रही है। गंगापुर सिटी से रवाना हुए इस जत्थे का उद्देश्य अपनी आवाज को शासन के शीर्ष गलियारों तक पहुँचाना है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story