गंगापुर सिटी की संजय कॉलोनी में पिछले दो माह से बनी पेयजल संकट की समस्या का आखिरकार समाधान कर दिया गया। दिनांक 19/05/2026 को अधिशासी अभियंता रामकेश मीणा के निर्देशों पर कनिष्ठ अभियंता सुग्रीव मीणा और बलराम मीणा की उपस्थिति में विभागीय टीम ने क्षेत्र में वितरण पाइप लाइन से व्लॉकेज हटाकर पेयजल आपूर्ति बहाल की। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को राहत मिलने के बाद वार्ड के पूर्व पार्षद गोपाल धामोनिया ने विभागीय कार्यवाही पर धन्यवाद व्यक्त किया।

विभाग ने कार्रवाई के दौरान सेठी चौराहा से संजय कॉलोनी तक 17 अवैध जल कनेक्शनों को चिन्हित कर उन्हें कटवाने की कार्रवाई भी की। अधिकारियों के अनुसार अवैध कनेक्शनों के कारण अंतिम छोर तक पर्याप्त दबाव के साथ पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कनेक्शनों को हटाने के साथ वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया।

कार्रवाई में राज कुमार गुप्ता, राजकुमार शर्मा, विकास शर्मा, विजय शर्मा, गगन और लाल सिंह माली सहित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे। विभाग ने स्थानीय लोगों को दोबारा अवैध जल कनेक्शन करने पर कानूनी कार्रवाई और पेनल्टी वसूली की चेतावनी भी दी।

गंगापुर सिटी जल योजना के अंतर्गत विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अनऑथराइज्ड प्लंबर अवैध कनेक्शन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को पर्याप्त दबाव के साथ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी और सुधार कार्य किए जा रहे हैं। अवैध कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई के साथ विभाग अब जल वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर जोर दे रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story