गंगापुर सिटी में सैलून की सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है। सैन धर्मशाला में आयोजित केश कला एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें नई रेट लिस्ट जारी करने और एसोसिएशन के चुनाव कराने की घोषणा शामिल रही।

बैठक में कमरुद्दीन सलमानी को सर्वसम्मति से सभापति चुना गया। इसके साथ ही एसोसिएशन ने घोषणा की कि 23/07/2026 को सैन धर्मशाला में दोपहर 2 बजे चुनाव आयोजित किए जाएंगे। एसोसिएशन ने अधिक से अधिक सदस्यों से चुनाव में पहुंचकर निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की।

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सैलून की नई रेट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके तहत बाल काटने और अन्य सर्विस के चार्ज में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

नई रेट लिस्ट लागू होने के बाद शहर के सभी सैलूनों में बाल कटिंग, शेविंग और अन्य सेवाओं के दाम नए सिरे से तय किए जाएंगे। एसोसिएशन के इस निर्णय का असर शहर में सैलून सेवाएं लेने वाले उपभोक्ताओं पर देखने को मिलेगा।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story