हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन ने गंगापुर सिटी सभापति कृष्णकुमार गोयल का किया सम्मान
गंगापुर सिटी नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कृष्णकुमार गोयल का हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन ने सम्मान किया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने निवास पर पहुंचकर माला एवं साफा पहनाकर बधाई दी।

तस्वीर में हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य गंगापुर सिटी नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कृष्णकुमार गोयल का सम्मान करते हुए नजर आ रहे हैं.
हिण्डौन सिटी। गंगापुर सिटी नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कृष्णकुमार गोयल का हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से आत्मीय सम्मान किया गया। गोयल के सभापति निर्वाचित होने पर केमिस्ट समाज में खुशी का माहौल है।
इसी खुशी के अवसर पर हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य सोमवार को गंगापुर सिटी पहुंचे। उन्होंने कृष्णकुमार गोयल के निवास पर पहुंचकर सभापति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माला और साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि कृष्णकुमार गोयल केमिस्ट समाज के साथी हैं और उनका नगर परिषद गंगापुर सिटी के सभापति पद तक पहुंचना पूरे केमिस्ट समाज के लिए गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि केमिस्ट समाज से किसी साथी का सभापति पद तक पहुंचना समाज के लिए विशेष उपलब्धि है।
इस अवसर पर सदस्यों ने कृष्णकुमार गोयल के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि वे सभापति के रूप में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
सम्मान समारोह के दौरान हिण्डौन केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव ब्रह्मदेव गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, सदस्य मनीष कुमार गोयल, भूषण कटारा, बंटी जिंदल, विनोद गुप्ता एवं मोहन मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
