गंगापुर सिटी में 29.21 करोड़ के विकास कार्यों पर 8 अगस्त को होगा आरयूआईडीपी संवाद
गंगापुर सिटी में 29.21 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर 8 अगस्त को आरयूआईडीपी संवाद होगा, जिसमें सुझाव और फीडबैक लिए जाएंगे।

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण में गंगापुर सिटी शहर में 29.21 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर कंसल्टेशन मीटिंग आरयूआईडीपी संवाद का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक 8 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे नगर परिषद सभागार गंगापुर सिटी में आयोजित होगी।
इस कंसल्टेशन मीटिंग में शहर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित अन्य स्टेकहोल्डर्स को आमंत्रित किया गया है। बैठक का उद्देश्य प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी साझा करना और संबंधित पक्षों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना है।
नगर परिषद आयुक्त बृजेन्द्र मीना ने बताया कि आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम के तहत राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पंचम चरण में गंगापुर सिटी में होने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी जाएगी। इसके साथ ही बैठक में मौजूद लोगों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव और फीडबैक भी लिया जाएगा।
आरयूआईडीपी के माध्यम से शहर में प्रस्तावित इन विकास कार्यों को लेकर आयोजित होने वाली यह बैठक प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
