गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र को राजस्थान सरकार ने विकास की बड़ी सौगात देते हुए करीब 9 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से 14 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से यह स्वीकृति जारी की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री मानसिंह गुर्जर की अभिशंसा और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र की इन बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।

स्वीकृति मिलने पर श्री मानसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके अनुसार इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादों के परिवहन को गति मिलेगी तथा विद्यार्थियों, मरीजों और आमजन को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

श्री मानसिंह गुर्जर ने कहा कि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जिन सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी, उन्हें राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र के अनेक गांवों का संपर्क मजबूत होगा और बरसात के दौरान लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

स्वीकृत परियोजनाओं के तहत गंगापुर-गावड़ी-शफीपुरा सड़क (एमडीआर-248) से अहमदपुर तक मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण 85 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। एसएच-1ए जीवद नदी (नन्दे का मंदिर) से कड़ी गावड़ी सड़क तक मिसिंग लिंक के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हिगोटिया-अरनिया से एनएच-11बी बायां ऑडिटोरियम तक संपर्क सड़क के निर्माण पर 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसी क्रम में एनएच-23 (आरजीएम हॉस्पिटल के आगे) से पेट्रोल पंप होते हुए आस्ट्रोली-जलोखरा सड़क के निर्माण के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बाढ़खुर्द सड़क से ब्रह्मवाद-जलोखरा सड़क होते हुए पाटी ढाणी तक सड़क निर्माण पर 90 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। अमरगढ़ से हरचंदा की ढाणी तक सड़क निर्माण के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त छकड़ा से बैरवापुरा संपर्क सड़क पर 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मच्छीपुरा (एसएच-1ए) से कुनकंटा रोड, कोठी बाढ़ एवं किशन की झोपड़ी (बाढ़ भावता) तक सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं खेडली बैरवा बस्ती संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 35 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा एनएच-11बी से बानबड़ौदा-नौगांव होते हुए एसएच-1ए तक सड़क निर्माण पर 55 लाख रुपये खर्च होंगे। अरनिया से माली ढाणी तक सड़क के लिए 95 लाख रुपये, कड़ी पट्टी से जैतपुर तक सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा श्यारौली से उदेई रेलवे स्टेशन तक संपर्क मार्ग के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही कटी पट्टी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

श्री मानसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला लगातार जारी रहेगी तथा क्षेत्र की जनता की प्रत्येक आवश्यक मांग को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उसका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सड़क परियोजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और निर्धारित समय सीमा में पूरा कर आमजन को समर्पित किया जाएगा। उनके अनुसार इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, स्थानीय व्यापार और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई मजबूती प्राप्त होगी।

अंत में श्री मानसिंह गुर्जर ने गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है और गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र को मिली यह सौगात उसी संकल्प का प्रमाण है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story