नादौती रोड से कॉलेज रोड मार्ग निर्माण की मांग, सचिन शर्मा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर सिटी वार्ड 49 में मुख्य मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सचिन शर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जानिए पूरी खबर।

तस्वीर में बाईं ओर खड़े दो व्यक्तियों द्वारा उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
गंगापुर सिटी में वार्ड संख्या 49 स्थित नादौती रोड से मालियों का पुरा (कॉलेज रोड) होते हुए डी.एस. स्कूल एवं इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के शीघ्र निर्माण और आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक सचिन शर्मा के नेतृत्व में उप जिला कलेक्टर श्री ब्रजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में सचिन शर्मा ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों नागरिक, स्कूली बच्चे, स्कूल बसें तथा दोपहिया एवं चारपहिया वाहन आवागमन करते हैं। वर्तमान में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का शीघ्र निर्माण किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही मार्ग पर पर्याप्त रोड लाइट लगाने की भी मांग की गई, जिससे रात्रि के समय लोगों का आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
उप जिला कलेक्टर श्री ब्रजेंद्र मीणा ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर सचिन शर्मा, अभिषेक शर्मा, नितिन शर्मा, टीकम चंदमाली, अंकित शर्मा, विवेक शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
