77वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर गंगापुर सिटी में प्रथम बार आयोजित हुआ ओपन माइक। दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राहत ए कुशाल के बैनर तले एक निजी स्थान पर ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य एवं आयोजक

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि:

  • कार्यक्रम में देशभक्ति से संबंधित शायरी, काव्यपाठ, संगीत, ग़ज़लें और नज़्मों का प्रस्तुतिकरण गंगापुर के प्रतिभागीयों द्वारा किया गया।
  • इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

अतिथि एवं विशिष्ट जन

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही:

  • मुख्य अतिथि: कवि सम्राट एवं गंगापुर सिटी के इतिहास को संग्रहित करने वाले कवि गोपीनाथ चर्चित जी।
  • विशिष्ट अतिथि: भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता एवं विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा।
  • विशिष्ट अतिथि: युवा कार्यकर्ता भाजपा युवामोर्चा शिवा बोहरा एवं युवा नेता ऋषिराज जैन।
  • अध्यक्षता: कार्यक्रम की अध्यक्षता बहिन निशा शर्मा द्वारा की गई।

दीप प्रज्वलन एवं सम्मान समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्रथम पूज्य देव श्री गणेश जी की आरती एवं मां सरस्वती की चरण वंदना कर एवं उन के चित्रपटल पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर के की गई।

इसके तत्पश्चात कार्यक्रम में मंच संचालन कर रही सुश्री गौरी भारद्वाज ने समस्त अतिथियों का सम्मान करवाते हुए अतिथियों को माला पहनाकर एवं पारितोषण देकर सम्मान किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतिभागी

इसी क्रम में सर्वप्रथम गायकी हेतु प्रेम दत्त पंचोली जी ने "अबके बरस" देश भक्ति गीत से समा बांध दिया। इस दौरान अन्य प्रस्तुतियां इस प्रकार रहीं:

  • शायरी एवं कविताएं: गिरीश आर्य द्वारा 'खूनी हस्ताक्षर' एवं स्वरचित रचनाएं।
  • काव्य पाठ एवं गीत: आदित्य जेटली, कल्कि, हार्दिक कुकरेजा (वज़ीर), रोविन वाल्मीकि, कपिल डांगोरियां, कपिल वासवानी, जय सोनी, एवं आशुतोष आर्य द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई।

वक्ताओं के विचार

मुख्य अतिथि गोपीनाथ चर्चित जी द्वारा देश भक्ति पर एवं वर्तमान सापेक्ष्य में एक बेहद सुंदर रचना सभी के मध्य प्रस्तुत की गई।

विशिष्ट अतिथि युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा:

"समस्त गंगापुर सिटी नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारत वर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही युवाओं की योजनाओं की सराहना करता हूँ और आशा करता हूँ कि शहर में इसी प्रकार के कार्यक्रमों की पुनरावृत्ति होवे।"

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुश्री निशा शर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य संचालक श्रीमान प्रदीप कुमार ने माता पिता के अतुलनीय स्थान पर अपनी प्रस्तुति दी:

"पापा आप ने आज तक मुझे गले क्यों नहीं लगाया है" इस प्रस्तुति ने समस्त श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

सम्मान एवं विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों को परितोषण देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गंगापुर सिटी के समस्त उपस्थिति मीडिया कर्मी बंधुओं का भी सम्मान किया गया।

प्रमुख उपस्थित जन: आदरणीय आशीष जी घुनावत, अंकित गुप्ता, खगेश अवस्थी जी, कमलेश जी, नवनीत गुप्ता, हरीश फोटो स्टूडियो, विवेक फोटो स्टूडियो, राज फोटो स्टूडियो, सुमन डिजिटल, SR wedding, डॉ अजय कुमार शर्मा जी, दिव्यांशु जी, डॉ गौरव पंडित, शत्रुघ्न शर्मा, राज जादौन, रवि पंडित, वीके पंडित विशेष रूप से मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story