गंगापुर सिटी को मिली बड़ी सौगात: बैडमिंटन इनडोर कोर्ट, सिटी पार्क और लाइब्रेरी की स्वीकृति
गंगापुर सिटी को विकास की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की मांग पर बैडमिंटन इनडोर कोर्ट, सिटी पार्क और लाइब्रेरी की स्वीकृति दी। प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान तय किया गया, जिससे शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

गंगापुर सिटी। राजस्थान सरकार की महत्त्वपूर्ण श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत गंगापुर सिटी को विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की मांग पर शहर में बैडमिंटन इनडोर कोर्ट, सिटी पार्क और लाइब्रेरी की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की है।
स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को शहर में प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उप जिला कलेक्टर एवं आयुक्त बृजेन्द्र मीना, सहायक अभियंता तरुण जैन, कनिष्ठ अभियंता मानसिंह मीना, एसीबीओ हनुमान मुक्त, प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। निरीक्षण में तय किया गया कि बैडमिंटन इनडोर कोर्ट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में, लाइब्रेरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्लॉक सी में और सिटी पार्क लाटा हाउस परिसर में स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं सभापति ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सफल एवं गौरवपूर्ण दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर गंगापुर सिटी को दी गई इन महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और गंगापुर सिटी को लगातार महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस शासनकाल में उपेक्षित रही सड़कों के गड्ढे जल्द भरे जाएंगे और शहर में लंबे समय से बनी पानी की समस्या का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा।
यह पहल गंगापुर सिटी के सामाजिक और खेल-सांस्कृतिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाओं के साथ आधुनिक जीवनशैली का अनुभव मिलेगा।
- गंगापुर सिटी विकासगंगापुर बैडमिंटन कोर्टगंगापुर सिटी पार्कगंगापुर लाइब्रेरीभजनलाल शर्मामानसिंह गुर्जरराजस्थान जिला उत्थान योजनागंगापुर खेल सुविधाएंगंगापुर श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजनाGangapur City DevelopmentGangapur Badminton CourtGangapur City ParkGangapur LibraryBhajanlal SharmaMansingh GurjarRajasthan District Uthan YojanaGangapur Sports FacilitiesGangapur SP Mukherjee Yojana

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
