अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के भव्य लोकार्पण से पहले रेलवे प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। बुधवार, 15 जुलाई को स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों को स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों और आधुनिक सुविधाओं की जानकारी देने के लिए मीडिया टूर आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित वीआईपी कक्ष में आयोजित होगा। इस दौरान रेलवे अधिकारियों द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को पुनर्विकसित स्टेशन के आधुनिक भवन, यात्री सुविधाओं, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन कराया जाएगा।

मीडिया टूर के दौरान रेलवे अधिकारी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर किए गए कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा करेंगे। लोकार्पण से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों को स्टेशन के नए स्वरूप और विकसित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने गंगापुर सिटी के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Updated On
Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story