गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर 10 दिवसीय विशाल भंडारे का कन्या पूजन के साथ समापन
श्री वनखंडी बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित 16वें वार्षिक भंडारे में प्रतिदिन 5 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, कन्या पूजन के साथ सेवा कार्य संपन्न।

गंगापुर सिटी। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर पर माँ कैलादेवी मेले के अवसर पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु आयोजित 10 दिवसीय विशाल भंडारे का कन्या पूजन के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। श्री वनखंडी बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह 16वां वार्षिक भंडारा 17 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 मार्च 2026 तक निरंतर चला। कार्यक्रम के अंतिम दिन पंडित लोकेश शर्मा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात 101 कन्याओं एवं 51 लांगराओं को तिलक लगाकर एवं भेंट अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया।
समिति के पदाधिकारी राजेश गुलयानी (देवकीनंदन फर्नीचर वाले) ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जन सहयोग के माध्यम से आयोजित इस सेवा प्रकल्प में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 हजार यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को ससम्मान पंगत में बैठाकर प्रसाद ग्रहण करवाया गया। आस्था और सेवा के इस पुनीत कार्य में समिति के पदाधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने दिन-रात सक्रिय रहकर अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं।
इस सेवा यज्ञ को सफल बनाने में राजेश गुलयानी, देवकी नंदन गुप्ता, शिवराज जांगिड़, राजेंद्र, घनश्याम मेठी, गिरीश मित्तल, अनिल गुप्ता, जीतू जैन, कैलाश तिवारी, राजेश गुप्ता, हुकम गुप्ता, पवन हांडा, ललित किशोर गुप्ता, मुरारी लाल जांगिड़, मोहन शर्मा, भविष्य भानु, टीटू, गंगाप्रसाद एडवोकेट, दीवान पंजाबी, सीताराम लाइट, चोखे लाल सहित अनेक भक्तों का विशेष योगदान रहा। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर इस प्रकार के वृहद आयोजन ने न केवल यात्रियों को सुविधा प्रदान की, बल्कि सेवा भाव की एक अनुकरणीय मिसाल भी पेश की है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
