गंगापुर सिटी: रेलवे स्टेशन पर जल मंदिर प्रकल्प का शुभारंभ, राहगीरों को पिलाया शरबत
भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी ने नव संवत्सर पर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थाई प्याऊ सेवा शुरू की, भामाशाह गिरधारी लाल सोनी ने जल व्यवस्था की जिम्मेदारी ली।

गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में नव संवत्सर के अवसर पर जल मंदिर प्रकल्प का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते स्टेशन अधीक्षक रामावतार मीना, अध्यक्ष राजेंद्र खारवाल और अन्य पदाधिकारी।
गंगापुर सिटी में 20 मार्च 2026 को शाखा- गंगापुर सिटी द्वारा नव संवत्सर कार्यक्रम का आयोजन शाखा के स्थाई प्रकल्प जल मंदिर, रेल्वे स्टेशन परिसर पर भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम अवतार मीना स्टेशन अधीक्षक, जगदीश हेमनानी, राजेंद्र खारवाल अध्यक्ष एवं डां एम. एल. गुप्ता आदि ने दीप प्रज्वलन कर तथा राहगीरों को सरबत पिलाकर किया।
भामाशाह की घोषणा और परिषद की गतिविधियां
शाखा सचिव रामदयाल मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि "श्री गिरधारी लाल सोनी भामाशाह द्वारा जल मंदिर पर संपूर्ण जल व्यवस्था की घोषणा की गई है।" इस अवसर पर प्रांतीय गतिविधि संयोजन संस्कार डॉक्टर धर्मेंद्र मित्तल ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और उपस्थित जनसमूह को विस्तार से बताया कि नवसंवत्सर क्यों मनाया जाता है। कार्यक्रम का कुशल संचालन भी डॉ धर्मेंद्र मित्तल द्वारा ही किया गया।
अतिथियों का स्वागत और सामाजिक कार्यों की सराहना
मुख्य अतिथि रामावतार मीना स्टेशन अधीक्षक ने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और "जल मंदिर जैसे पुनीत कार्य की सराहना करते हुए रेलवे परिसर में प्याऊ लगाने के कदम को अनुकरणीय बताया।" शाखा गंगापुर सिटी के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों, शाखा से पधारे सभी पदाधिकारियों, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं अन्य शाखाओं के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा उड़ाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया। इसके साथ ही स्थाई प्रकल्प जल मंदिर के संयोजक अश्वनी गुलाटी, मोतीलाल रावत, मदनमोहन आर्य, अनिल खंडेलवाल एसके और महेंद्र सोनी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
नव वर्ष की शुभकामनाएं और सेवा का संकल्प
शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र खारवाल ने अपने उद्बोधन से सभी को लाभान्वित कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और बताया कि "यह प्याऊ परिषद के सभी सदस्यों के सहयोग से संचालित है और यह प्याऊ कैलादेवी मेले के समापन तक निरंतर संचालित रहेगी।" तत्पश्चात शाखा के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर से गुजरने वाले सभी राहगीरों को तिलक लगाकर एवं शरबत पिलाकर भारतीय नववर्ष की मंगलकामनाएं दी गईं।
समापन और गरिमामय उपस्थिति
अंत में शाखा सचिव रामदयाल मीना ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में अनिल कुमार वैष्णव, संरक्षक शिवनारायण गुप्ता, रमेश चंद गुप्ता पट्टी वाले, डां एम एल गुप्ता, कैलाश चंद मित्तल, महेंद्र कुमार शर्मा, देवेश पीतलिया, राहुल गुप्ता टोकसी, विनय गुप्ता, राजेश खंडेलवाल चश्मे वाले, कृष्णा नंदन दीक्षित, राधा दीक्षित सहित लगभग 30 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
