गंगापुर सिटी में रेल यात्रियों के लिए निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा लगातार 18वें वर्ष प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शीतल जल सेवा का संचालन ग्रीष्म ऋतु पर्यंत किया जाएगा।

गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत देने हेतु दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा तैयार की गई शीतल जल सेवा ट्रॉलियां।
भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, गंगापुर सिटी द्वारा लगातार 18वें वर्ष ग्रीष्मकालीन निःशुल्क जल सेवा का संचालन किया जा रहा है, जिसका विधिवत शुभारंभ 3 मई 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनोज जी एवं डॉ. सुलेखा जी जैन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनिल जी जैन XEN रेल्वे, श्री पीके तिवारी जी ADEN तथा श्री अशोक जी मीणा SI/RPF की उपस्थिति रहेगी।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुमेर जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा प्रतिवर्ष संचालित की जाती है। उन्होंने कहा कि यह सेवा समूह के सदस्यों के सहयोग से ग्रीष्म ऋतु पर्यंत लगातार जारी रहेगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर जल सेवा संयोजक श्री धर्मेंद्र जैन पांड्या, श्री योगेंद्र जैन, श्री दीपक गोयल सहित अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी जैन, सचिव श्री महेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुभाष जैन सोगानी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
संस्था ने शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों से उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। यह पहल न केवल सामाजिक सहयोग का उदाहरण है, बल्कि भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
